Written by
Bureau Report
वंदे भारत टाइम्स न्यूज़
रिपोर्ट – अश्वनी कुमार पाण्डेय
मीरजापुर। श्री विंध्य पंडा समाज/विंध्य विकास परिषद के चुनाव आठ साल से नहीं कराए जाने को लेकर पंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल शोमवार को मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी से मिला। प्रतिनिधियों ने मंदिर व्यवस्था में सुधार और आगामी भादव महीने में चुनाव कराने की मांग रखी। प्रतिनिधियों का कहना था कि लंबे समय से चुनाव न होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
मंडलायुक्त ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि इस पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पंडा समाज ने भरोसा जताया कि शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
इस दौरान प्रह्लाद मिश्र, गौतम द्विवेदी, लव दुबे, संगम लाल त्रिपाठी, प्रशांत द्विवेदी , अगस्त्य द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहें।







