Written by
Bureau Report
शिव बली राजपूत की रिपोर्ट
विंध्याचल, मिर्जापुर: पटेगरा नाला बंधवा, महावीर राधा पैलेस के सामने का ट्रांसफार्मर बीती रात जल गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे स्थानीय लोगों को पानी और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। कई बार बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली न होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर ठीक करने की मांग की जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। विभाग की उदासीनता से नाराजगी बढ़ रही है।







