अश्वनी पाण्डेय की रिपोर्ट
मीरजापुर विंध्याचल नवरात्रि मेला के तैयारी का मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी बोले इस बार 30 लाख से अधिक दर्शनार्थियों का होगा आगमन मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर विंध्याचल धाम में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को विंध्याचल मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी मेला क्षेत्र में पहुंचे । मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाट तक चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 22 सितम्बर से आरंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है मंडलायुक्त ने मंदिर परिसर, गंगा घाट, बैरिकेटिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मेला मार्गों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के बैठने हेतु सेड की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए और मेला आने वाले भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। साथ ही पुलिस व प्रशासन को चौकसी बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। गंगा घाट पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग और लाईफ गार्ड की भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा 21 सितम्बर की रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था विंध्याचल धाम पहुंचना शुरू हो जाएगा, ऐसे में प्रशासन ने बिजली, पानी, यातायात और चिकित्सीय सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया है मेला क्षेत्र में जगह-जगह सूचना पट्ट, मेडिकल कैंप, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे। नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग को साफ-सफाई, मच्छरनाशक छिड़काव और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं मंडलायुक्त ने कहा कि नवरात्र मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा उत्सव है, इसलिए व्यवस्थाएं ऐसी हों कि आने वाले श्रद्धालुओं पर विंध्याचल धाम की सकारात्मक छाप पड़े







