अश्वनी पाण्डेय की रिपोर्ट
मीरजापुर।नगर पालिका परिषद के घंटाघर स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर बीते शुक्रवार को सभासद और सभासद पतियों द्वारा लिपिक संजय कुशवाहा,महेंद्र सिंह एवं सफाई नायक उमेश सहित अन्य कर्मचारियों से अभद्रता को लेकर पालिका के कर्मचारियों ने एकजुट होकर एफआईआर करने की मांग की है।बता दे सभासद अमित मिश्रा,सभासद पति कमलेश मौर्या,शरद कुमार द्वारा कर्मचारियों को गाली गलौज देते हुए,कार्यालय में समानों को इधर-उधर फेंका गया,स्वास्थ्य विभाग में मौजूद कर्मचारियों एवं सफाई नायक उमेश कुमार को जाती सूचक गाली देते हुए धक्का देकर कार्यालय से बाहर कर दिया गया। वहीं गाली गलौज करते मारपीट करते हुए लिपिक के कमरे को बंद कर दिया गया।इस घटना को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है।दोनों कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रधान कार्यालय पर इकठ्ठा होकर इसका विरोध किया है।संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाए,अगर इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है पालिका के सभी कर्मचारी एकसाथ एक सप्ताह के लिये सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।कर्मचारियों के साथ इस तरह घटना की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए,जिससे पालिका के कर्मचारी भयमुक्त होकर अपना कार्य सके।इस मौके पर कर्मचारी संघ के दोनों अध्यक्ष आशीष सुदर्शन,अश्विनी कुमार एवं लिपिक महेंद्र सिंह,संजय कुशवाहा,सफाई नायक उमेश कुमार,आनंद कसेरा,प्रदीप दुबे, करन मलिक,मृत्युंजय सिंह गहरवार,सुधीर कुमार,सिराज,इलियास,झब्बू,मनोज इस्लाम,सनी कुमार,अमजद,संकल्प पाण्डेय,सलमान,मंगल,वीरेंद्र कुमार, आरवेज कुमार,मुस्लिम, इलियास,मंगली,रवि,बच्चन,विनोद नारायण,राजा बाबू,अंबिका,मुकेश,रज्जब इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे







