Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिर्जापुर में 69वीं प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज

Author Image
Written by
Bureau Report

सुरज उपाध्याय की रिपोर्ट

Advertisement Box

विंध्याचल मंडल ने शो मैच में मारी बाजी, 16 मंडल के 613 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

मिर्जापुर। नगर के पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. रत्नाकर मिश्र ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी मौजूद रहे।

नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र ने कहा कि “खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने का साधन हैं। ताइक्वांडो जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस का विकास करती हैं। यह देखना गर्व की बात है कि प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ी मिर्जापुर की धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेलों का मैदान युवाओं के लिए संघर्ष और सफलता की पाठशाला है। ताइक्वांडो जैसे खेल आत्मरक्षा के साथ साहस और ऊर्जा का संचार करते हैं। मिर्जापुर की धरती से खिलाड़ियों का उत्साह देखकर गर्व महसूस हो रहा है।”

प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को हुए शो मैच में विंध्याचल मंडल और आगरा मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में विंध्याचल मंडल ने अंडर-17 वर्ग में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सभासद अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय, विजय प्रजापति, संयोजक उदयभान, सह संयोजक माया राम, प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, उप प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्रनाथ जय सिंह, मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव राजवन सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। बालक वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग के 86 खिलाड़ी, अंडर-17 के 121 खिलाड़ी, तथा अंडर-19 के 90 खिलाड़ी शामिल हैं।

बालिका वर्ग में अंडर-14 में 81 खिलाड़ी, अंडर-17 में 140 खिलाड़ी, तथा अंडर-19 में 95 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं ।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक
आज फोकस में

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी
आज फोकस में

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
आज फोकस में

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
आज फोकस में

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह

दोषी सोनू कुरैशी को 5 वर्ष की कठोर कैद – साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी – जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। – अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी – करीब 7 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला

WhatsApp