Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दोषी सोनू कुरैशी को 5 वर्ष की कठोर कैद – साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी – जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। – अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी – करीब 7 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला

Author Image
Written by
Bureau Report

राकेश कुमार कन्नौजिया की रिपोर्ट

Advertisement Box

सोनभद्र जनपद न्यायालय में आज 7 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ करने व जान मारने की धमकी दिए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिग छात्रा ने ओबरा थाने में 14 सितंबर 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि वह कक्षा 11 की छात्रा है। जब वह स्कूल से लौटती है तो उसके साथ ओबरा सेक्टर 10 भलुआ टोला निवासी सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद जोरजबरदस्ती करता है। 12 सितंबर 2018 को उसके साथ छेड़छाड़ भी किया और जान से मारने की धमकी भी दिया। जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है और भय भी बना हुआ है। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सोनू कुरैशी उर्फ शाहिद को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक
आज फोकस में

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी
आज फोकस में

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
आज फोकस में

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
आज फोकस में

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp