शिव बली राजपूत की रिपोर्ट
मीरजापुर । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने जिला सचिव के पद पर नीरज कुमार सिंह को मनोनीत किया है। प्रमाण पत्र देकर एवं सभी को मिठाई खिलाकर सेना में उनका स्वागत केकिया गया । उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। और उनसे उम्मीद की गई की संस्था में जुड़कर मानव सेवा, समाज सेवा के लिए महिला उत्पीड़न व समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए आगे आए और समाज के हर तबके के लिए संघर्ष के लिए अपनी सेवा के साथ तत्पर रहे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सभी पदाधिकारियो ने नए पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामना दी है। साथ ही आशा व्यक्त की है की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार करने में पदाधिकारी हमारे सहयोग में खड़े रहेंगे।
मौके पर उपस्थित रहने वालों में जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल ,जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह शिवम, महिला विंग जिलाध्यक्ष कविता सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष युवराज सिंह नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नगर महामंत्री सुनील सिंह युवा जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह प्रांजल, सहित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सभी पदाधिकारी ने बधाई दी।







