- माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2025
के द्वितीय दिवस जनपद मीरजापुर के नगर स्थित पी०एम०श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर में खेला गया।आज खेल प्रांगण में मा० मनोज जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरजापुर,राजू कनौजिया जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर,विश्व हिन्दू परिषद से विनोद उपस्थित होकर सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया गया।
प्रतियोगिता में आयोजक प्रधानाचार्य सर्व श्री राजकुमार दीक्षित, क्रीडा़ सचिव विंध्याचल मण्डल राजवन सिंह,उप प्रधानाचार्य महेन्द्र नाथ एवं जय सिंह,मीरजापुर क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार, प्रधानाचार्य धर्मजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह,अनीता यादव,स्नेहा लता द्विवेदी,रीता वर्मा,राजकीय हाईस्कूल प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश,संजय कुमार सिंह,विजय कुमार मिश्रा,इत्यादि की उपस्थिति में विंध्याचल मण्डल के शारीरिक शिक्षक,विभिन्न मण्डलों के कोच,खेल शिक्षक व आयोजक विद्यालय से नीरजाकांत रविन्द्र कुमार सिंह,रमाशंकर कमलेश कुमार कश्यप, अतुल दुबे,अर्चना शाह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंडर 17 बलिका के सभी भार वर्ग के मैच कराए गए, मिर्जापुर की सृष्टि गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता ,
बारिश के कारण खेल प्रभावित होने पर भी बच्चों में काफी उत्साह दीखा ।







