राकेश कुमार कन्नौजिया सोनभद्र की रिपोर्ट
सोनभद्र की धरती पर शनिवार को कबड्डी का जुनून चरम पर था। पगिया स्थित कलावती देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित 69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।विशिष्ट अतिथियों का स्वागतप्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी माता जी (कलावती देवी), पूर्व BSA, DIOS, ADE (B), DDR, JD मिर्जापुर चन्द्रजीत सिंह यादव, जनपदीय सचिव सुनील कुमार राव, प्रधानाचार्य रामप्रवेश यादव, प्रधानाचार्य सरोज सिंह, संस्थापक रामफल मौर्य, प्रधानाचार्य संतोष कुमार बौद्ध, तथा टीमों के कोच व मैनेजर उपस्थित रहे।सभी अतिथियों का स्वागत अलंकृत बैच, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।दमदार मुकाबलों के नतीजेप्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें कई एकतरफा जीत भी देखने को मिली—अंडर-14 बालक वर्गफाइनल – कलावती देवी VS मां विन्ध्वासिनीनतीजा: कलावती देवी ने 35-17 से बाजी मारी।अंडर-14 बालिका वर्गअकेली टीम होने के कारण विजेता घोषित।अंडर-17 बालक वर्गफाइनल – राजा शारदा महेश VS मां विन्ध्वासिनीनतीजा: राजा शारदा महेश ने 20-15 से जीत दर्ज की।अंडर-17 बालिका वर्गफाइनल – राजकीय बालिका शक्तिनगर VS चंद्रगुप्त मौर्यनतीजा: शक्तिनगर ने 27-16 से धमाकेदार जीत हासिल की।अंडर-19 बालक वर्गफाइनल – राजकीय इंटर कॉलेज खैरपुर VS चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेजनतीजा: खैरपुर ने एकतरफा मुकाबले में 27-09 से विजय पाई।अंडर-19 बालिका वर्गफाइनल – कलावती देवी VS मां विन्ध्वासिनीनतीजा: कलावती देवी ने 25-02 से शानदार जीत दर्ज की।खिलाड़ियों का सम्मान और समापनप्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। खेल मैदान में मौजूद दर्शकों ने पूरे आयोजन का बड़े ही उत्साह और रोमांच के साथ आनंद लिया।यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा और संघर्ष का प्रतीक बना, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की मिसाल भी पेश की।


69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में





