Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिमाचल में भारी बारिश से कई रोड और हाइवे बंद, कुल्लू के ये इलाके जलमग्न, गाड़ियां पानी में डूबी

Author Image
Written by
Amit Anand

शिमला/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है और कई प्रमुख सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।लगभग 200 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे कुल्लू, लाहौल और स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों सहित कई इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।

Advertisement Box

कुल्लू में इन इलाकों में भारी पानी

इस बीच, कुल्लू में भारी बारिश के कारण अखाड़ा बाजार और गांधी नगर जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे सड़क किनारे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सोलंग नाला, गुलाबा, अटल सुरंग और रोहतांग में ताजा बर्फबारी के कारण प्रशासन ने नेहरू कुंड से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बनाला में भूस्खलन के कारण मनाली-कीरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। पुलिस ने बताया कि पत्थर गिरने के कारण मरम्मत का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। बर्फबारी और व्यापक बारिश के कारण आदिवासी घाटियों में कई सड़कें भी बंद हैं।

सरवरी नाले से बाढ़ जैसे हालात

कुल्लू शहर के बीचोंबीच बहने वाले सरवरी नाले में इतना पानी आ गया कि कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। नाले के पास खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। इसके पास नाले के पास लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पानी में डूबी

जानकारी के अनुसार, सरवरी नाले के किनारे मलबा डालकर कुल्लू दशहरे के समय अस्थाई कार पार्किंग बनाई गई थी, जिसे लोग लगातार इस्तेमाल कर रहे थे। उस पार्किग में पानी बढ़ जाने से गाड़ियां डूब गई। इसके साथ ही, गांधी नगर और आखाड़ा बाजार में भी नालों में मलबा आने से पानी का रूख बदल गया, जिससे पानी गलियों और लोगों के घरों में घुस गया।

चंडीगढ़ -मनाली राजमार्ग बंद

चंडीगढ़ -मनाली राजमार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया है। इसी तरह दर्जनों सड़क मार्ग, कुल्लू और मंडी जिले में बाधित हुए हैं। जबकि लाहौल स्पीति जिले में भारी बर्फबारी होने से उसका संपर्क देश दुनिया से कट गया है।

नारकंडा में बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग) बंद कर दिया गया है, जबकि देहा-चोपाल और डोडरा-क्वार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें भी अवरुद्ध हैं। 8,770 फीट की ऊंचाई पर स्थित खरापाथर गांव में ठियोग-हाटकोटी राजमार्ग भी बंद है।

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक
आज फोकस में

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी
आज फोकस में

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
आज फोकस में

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
आज फोकस में

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह

दोषी सोनू कुरैशी को 5 वर्ष की कठोर कैद – साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी – जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। – अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी – करीब 7 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला

WhatsApp