Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परीक्षा देकर लौटी 10वीं की छात्रा, हॉस्टल में बच्चे को दिया जन्म, कांग्रेस नेता बोले- इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता

Author Image
Written by
Amit Anand

ओडिशा के मलकानगिरी में 10वीं कक्षा की छात्रा के मां बनने पर बवाल मचा हुआ है। छात्रा 10वीं की परीक्षा देकर हॉस्टल लौटी थी और समय से पहले बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इसी युवक ने सरकारी आवासीय विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार कर उसे गर्भवती किया। युवक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार, सोमवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा से लौटने के बाद लड़की ने अपने छात्रावास में समय से पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद मां और उसके नवजात शिशु दोनों को मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का पड़ोसी युवक को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन उत्पीड़न) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने थाने आकर बताई हकीकत

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस थाने आया और उसने लड़की के साथ संबंध बनाने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए ओडिशा सरकार ने प्रधानाध्यापक के साथ-साथ एक सहायक नर्स और दाई को निलंबित कर दिया है और छात्रावास की मेट्रन को भी हटा दिया है। यह स्कूल एसटी और एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा चलाया जाता है। लड़की के माता-पिता ने मंगलवार को स्कूल अधिकारियों से पूछा कि प्रसव पीड़ा शुरू होने तक गर्भावस्था को कैसे छिपाया गया।

कांग्रेस ने साधा निशाना

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, “आदिवासी समुदाय से आने वाली 10वीं की छात्रा छात्रावास में रहती है, वह परीक्षा देने जाती है और एक बच्चे को जन्म देती है। यह राज्य और प्रशासन के लिए शर्मनाक बात है। प्रशासन के लोग हर महीने जाते हैं, स्कूल में बच्चों से बात करते हैं। आदिवासी बच्चों के स्कूलों का दौरा करना उनकी जिम्मेदारी है। आदिवासी स्कूलों और समुदायों से जुड़े अधिकार राज्यपाल के पास हैं। इसलिए राज्यपाल को आदिवासी बच्चों के पालन-पोषण की समीक्षा करनी चाहिए। एक निगरानी व्यवस्था है। विधानसभा में एससी एसटी समिति है, जिसे स्कूलों का दौरा करना चाहिए। भाजपा सरकार में, जब एक आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति है और एक आदिवासी हमारा सीएम है, तो हम आदिवासी बच्चों के प्रति ऐसी लापरवाही की कड़ी निंदा करते हैं।” (इनपुट- एएनआई/पीटीआई)

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य
आज फोकस में

बंगाल में यदि बना बाबरी तो फिर से ढहाया जायेगा सपा बिहार चुनाव हारने से बीमार अवस्था में चल रही है – केशव प्रसाद मौर्य

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक
आज फोकस में

मिशन शक्ति के तहत थाना प्रभारी ने लोगो को किया जागरूक

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी
आज फोकस में

69वीं जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, कलावती देवी व अन्य विद्यालयों ने मारी बाजी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
आज फोकस में

दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
आज फोकस में

विंढमगंज थाना परिसर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र 0.5, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

ऐसे अनमैप मतदाता जिनकी 2003 की मतदाता सूची में स्वयं का अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का विवरण तत्काल बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अपने गणना पत्रक में कराएं संशोधन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह

दोषी सोनू कुरैशी को 5 वर्ष की कठोर कैद – साढ़े आठ हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी – जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। – अर्थदंड की धनराशि में से 5 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी – करीब 7 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के साथ जबरन छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला

WhatsApp